संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मौताणा

चित्र
                            मौताणा  kahanikar G मौताणा  राजस्थान में चली आ रही पुरानी प्रथाओं में से एक है। यदि कोई बच्चा किसी खेत से होकर निकल रहा है और उसे सांप ने डस लिया तो हो सकता है कि उस बालक की मौत पर खेत के मालिक को भारी हजार्ना भरना पड़े। इसे 'मौताणा प्रथा' कहते हैं। राजस्थान के आदिवासी इलाकों में आज भी एक प्रथा है ‘मौताणा’, जिसने अब तक हजारों परिवारों को तबाह कर दिया है।  राजस्थान की अरावली पहाडि़यों से सटे उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही व पाली के आदिवासी इलाकों में रहने वाले आदिवासियों में इस प्रथा का सब से ज्यादा चलन है।  इस प्रथा की शुरुआत तो सामाजिक इंसाफ के मकसद से हुई थी, जिसमें अगर किसी ने किसी शख्स की हत्या कर दी तो कुसूरवार को सजा के तौर पर हर्जाना देना पड़ता था, लेकिन अब दूसरी वजहों से हुई मौतों पर भी आदिवासी ‘मौताणा’ मांग लेते हैं। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि किसी भी वजह से हुई अपनों की मौत का कुसूर दूसरों पर मढ़ कर जबरन ‘मौताणा’ वसूल किया जाने लगा है। दरअसल, जब मरने वाले का...

भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य

       भूत प्रेतों और आत्माओं से जुड़े सबसे डरावने तथ्य kahanikar G कुचिसाके-ओन्ना जापान के लोककथाओं के अनुसार = कुचिसाके-ओन्ना  एक ऐसी महिला की आत्मा है जिसका मुँह दोनों कानों तक कटा हुआ है और वह अपना मुँह किसी मास्क या कपड़े से छुपा कर रखती है साथ ही अपने साथ चाकू या कैंची जैसी धारदार चीज भी रखती है। माना जाता है उसकी आत्मा सड़कों पर घूमती है और किसी अकेले इंसान के सामने जाकर पूछती है कि क्या वह सुंदर है? अगर इंसान नहीं कहेगा तो वह उस इंसान की हत्या कर देती है और इंसान हाँ कहता है तो वह अपना मास्क निकाल कर अपना कटा हुआ चेहरा दिखाती है और उस इंसान से फिर वही सवाल करती है। इस बार अगर इंसान नहीं कहता है तो वह आत्मा उसकी हत्या कर देती है और अगर हाँ कहता है तो वह इंसान का मुँह अपने साथ रखे हुए तेज हथियार से अपनी तरह कान तक काट देती है। रोता हुआ बच्चा 1979 के समय में  इंग्लैंड  में बहुत से लोगों के घर और कारोबार जल कर नष्ट हो गए और इन सभी घटनाओं में एक समान चीज थी जो थी  रोता हुआ बच्चा  की तस्वीर। दरअसल कहीं पर भी आग लगने के बाद जब सब कुछ नष्ट हो जा...